फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: टेस्ट में 14 महीने बाद विराट का अर्धशतक, रोहित के 17000 रन पूरे, अहमदाबाद में बने ये रिकॉर्ड

Sat, 11 Mar 2023 08:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस मैच के तीसरे दिन रोहित शर्मा से लेकर चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली तक सभी खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाए। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले का तीसरा दिन भारत स्टार खिलाड़ियों के नाम रहा। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर उपकप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। सबसे पहले रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17000 रन पूरे किए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। यहां हम सभी रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17000 रन पूरे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदाबाद टेस्ट में भारत की पहली पारी में 35 रन बननाए। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 17000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 28वें खिलाड़ी हैं और सातवें भारतीय हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग यह कारनामा कर चुके हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन पूरे किए
रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए चेतेश्वर पुजारा ने 42 रन बनाए और उन्होंने भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। पुजारा ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

विराट के घर में 4000 टेस्ट रन पूरे
विराट कोहली ने इस मैच में अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 14 महीने बाद कोई अर्धशतक लगाया है। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली ने पहली बार अपने पसंदीदा फॉर्मेट में अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने भारत में टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। कोहली ने इस पारी में अपने टेस्ट करियर का 29वां अर्धशतक भी लगाया।
विज्ञापन

गिल ने लगातार चौथे महीने लगाया शतक
शुभमन गिल ने इस मैच में 128 रन की पारी खेली। उन्होंने लगातार चौथे महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। गिल ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 110 रन, जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 116 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 208, 112 रन और फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रन और मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 128 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें