जायसवाल की गलती पर भड़के थे रोहित
दरअसल, बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग करते हुए बहुत गलतियां की थीं। यशस्वी जायसवाल ने तीन कैच छोड़े थे, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा को उनपर नाराजगी व्यक्त करते देखा गया था। उन्होंने युवा खिलाड़ी को मैदान पर ही फटकार लगाई थी। जायसवाल ने उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस का कैच छोड़ा था। इसके बाद रोहित शर्मा ने उन्हें डांटा था। अब ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने रोहित के इस रवैये को अलग ढंग से पेश करते हुए उन्हें 'क्राई बेबी' नाम दिया।