फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'कौन कहां बल्लेबाजी करेगा...', बैटिंग पोजिशन को लेकर असमंजस की स्थिति पर बोले कप्तान रोहित, जानें

Tue, 24 Dec 2024 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर अभ्यास के दौरान रोहित के बाएं घुटने में चोट लग गई थी और इसको लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं।
विज्ञापन
यशस्वी, रोहित, राहुल, शुभमन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो रही है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज फिलहाल तीन टेस्ट के बाद 1-1 से बराबर है। मेलबर्न टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत की। उन्होंने चौथे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास के दौरान उनके घुटने में लगी चोट को लेकर व्यक्त की जा रही आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि, उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में अपने स्थान को लेकर संदेह बरकरार रखा।
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित शर्मा - फोटो : X
राहुल ने बतौर ओपनर दावा मजबूत किया
रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर अभ्यास के दौरान रोहित के बाएं घुटने में चोट लग गई थी और इसको लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं। रोहित ने अपडेट देते हुए कहा, 'मेरा घुटना ठीक है।' रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्हें अगले मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में वापसी करनी थी, लेकिन केएल राहुल ने पर्थ में 77 रन की प्रभावशाली पारी खेल कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसकी वजह से भारतीय कप्तान को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा।

बुमराह को लेकर रोहित का बयान
रोहित ने बुमराह को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ काफी समय बिता चुके हैं और काफी मैच खेल चुके हैं। ऐसे में वह जानते हैं कि बुमराह किस तरह सोचते हैं और किस तरह अपना दिमाग चलाते हैं ताकि मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें। रोहित ने कहा कि इस तरह का खिलाड़ी होना टीम के लिए काफी अच्छा है।


 

केएल राहुल - फोटो : Twitter
हालांकि, रोहित के लिए यह बदलाव अच्छा नहीं रहा और उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में इस सीरीज में अपनी तीन पारियों में केवल 19 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ राहुल ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 84 रन बनाकर शीर्ष क्रम में अपना दावा मजबूत किया है। भारतीय कप्तान ने कहा कि वह वही करेंगे जो टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा। उन्होंने कहा, 'कौन कहां बल्लेबाजी करेगा इसको लेकर चिंता न करें। हमें इस पर विचार करने की जरूरत है और यह ऐसी चीज नहीं है जिस पर मैं यहां चर्चा करूं। हम वही करेंगे जो टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा।'

विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली को लेकर कप्तान रोहित का बयान
विराट कोहली की खराब फॉर्म और ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को खेलने में परेशानी के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा कि यह दिग्गज बल्लेबाज इससे पार पाने का तरीका ढूंढ लेगा। उन्होंने कहा, 'आप कोहली के ऑफ स्टंप की बात कर रहे हैं। आप वर्तमान समय के दिग्गज बल्लेबाज की बात कर रहे हैं। आधुनिक युग के महान बल्लेबाज अपना रास्ता खुद तैयार करते हैं।' कोहली ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक बनाया था, लेकिन दूसरे टेस्ट में वह सात और 11 रन ही बना पाए, जबकि तीसरे टेस्ट मैच की एकमात्र पारी में तीन रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल - फोटो : ICC
यशस्वी को लेकर कप्तान रोहित का बयान
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी पहले टेस्ट मैच में 161 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बाद रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन रोहित ने कहा कि उन्हें अपना नैसर्गिक खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम जायसवाल की मानसिकता को नहीं बदलना चाहते हैं। वह किसी अन्य की तुलना में अपनी बल्लेबाजी को अच्छी तरह से समझता है। हम उसे स्वच्छंद होकर खेलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें