फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Live Streaming: 5.20 नहीं सुबह इतने बजे शुरू होगा चौथा टेस्ट, जानें कब-कहां देख पाएंगे फ्री में मैच

Wed, 25 Dec 2024 03:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पिछले 10 वर्षों में भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने एमसीजी में 2014 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन मुकाबले खेले हैं और उसे दो में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (26 दिसंबर) से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेला जाएगा। शुरुआती तीन मुकाबलों के बाद फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया सीरीज में बढ़त दर्ज करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। 
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट - फोटो : BCCI
एमसीजी में भारत का रिकॉर्ड शानदार
पिछले 10 वर्षों में भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने एमसीजी में 2014 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन मुकाबले खेले हैं और उसे दो में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम पिछले 10 वर्षों में एमसीजी पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यह आंकड़े भारत के लिए राहत देने वाले हैं क्योंकि टीम की नजरें बढ़त हासिल करने पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट - फोटो : BCCI
आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच गुरुवार यानी 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच कब शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 4:30 बजे होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथा मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें