फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 3rd Test: उमेश यादव ने घरेलू मैदान पर लगाया विकेटों का शतक, स्टार्क-मर्फी के स्टंप्स उखाड़े, VIDEO

Thu, 02 Mar 2023 12:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दूसरे दिन उमेश ने कैमरन ग्रीन, मिशेल स्टार्क और टॉड मर्फी को अपना शिकार बनाने के साथ भारतीय मैदान पर 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस उपलब्धि को महज 31 टेस्ट मुकाबलों में ही पूरा किया।
विज्ञापन
उमेश यादव को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 197 रनों पर सिमट गई। नागपुर और दिल्ली की पिच पर स्पिनरों से जूझने के बाद होल्कर में ऑस्ट्रेलियाई टीम स्पिनर के साथ तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी खुलकर नहीं खेल सकी। पहले दिन रवींद्र जडेजा की फिरकी के बाद दूसरे दिन तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी सीम और अश्विन ने अपनी चतुराई से मेहमान टीम को ज्यादा देर तक मैदान पर टिकने ही नहीं दिया।
विज्ञापन

41 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया के बाकी छह विकेट गिरे

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम चार विकेट खोकर 156 रन बना चुकी थी, लेकिन दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद पूरी टीम महज 197 पर ही ऑल आउट हो गई। भारत ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बाकी छह विकेट 41 रन पर गिरा दिए। ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने में उमेश यादव ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क और टॉम मर्फी के विकेट लिए। उमेश ने साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

स्टार्क-मर्फी को किया क्लीन बोल्ड

दूसरे दिन उमेश ने कैमरन ग्रीन, मिशेल स्टार्क और टॉड मर्फी को अपना शिकार बनाने के साथ भारतीय मैदान पर 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस उपलब्धि को महज 31 टेस्ट मुकाबलों में ही पूरा किया। मिचेल स्टार्क उमेश के 100वां शिकार बने। उमेश ने स्टार्क को क्लीन बोल्ड किया। 130 किमी प्रति घंटा की स्पीड से फेंकी गई गेंद पर स्टार्क क्लीन बोल्ड हुए। तब स्टंप चार-पांच बार घूमते हुए विकेटकीपर के पैरों के पास जाकर गिरा। इसके बाद टॉड मर्फी को भी उमेश ने क्लीन बोल्ड किया।

टॉड मर्फी

उमेश यादव ने बनाया रिकॉर्ड

उमेश भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 13वें स्थान पर हैं। उनके नाम भारतीय जमीन पर 31 टेस्ट में 101 विकेट हैं। भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने भारतीय जमीन पर 63 टेस्ट में 350 विकेट लिए थे। अश्विन 329 विकेट के साथ दूसरे और हरभजन 265 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
 
भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट
अनिल कुंबले 63 350
रविचंद्रन अश्विन 54 329
हरभजन सिंह 55 265
कपिल देव 65 219
रवींद्र जडेजा 39 193

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उमेश का शानदार रिकॉर्ड

उमेश ने टेस्ट में अब तक 55 मैचों की 107 पारियों में 168 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में अब तक सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ लिया है। उन्होंने 2011 से लेकर अब तक कंगारुओं के खिलाफ 15 मैचों में 51 विकेट लिए हैं। विदेशी सरजमीं की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही सर्वाधिक विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उमेश यादव का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। 
विज्ञापन

होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन उमेश यादव ने पांच ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने चार और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में भारत पर 88 रन की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें