फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: एडिलेड में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, इन दो दिग्गजों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 06 Dec 2024 12:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

ह्यूज ने फरवरी 2009 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेले। उन्होंने 2013 से 2014 के बीच 25 वनडे मैच और एकमात्र टी20 मैच भी खेला। रेडपाथ का एक दिसंबर को 83 साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था। उन्होंने 1964 से 1976 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 66 टेस्ट और पांच वनडे मैच खेले।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शुक्रवार को पूर्व क्रिकेटरों फिलिप ह्यूज और इयान रेडपाथ की याद में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधकर खेले। एडिलेड ओवल का यह मुकाबला डे नाइट है और गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ह्यूज की 2014 में शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई थी। रेडपाथ भी सलामी बल्लेबाज थे। उनका इस महीने की शुरुआत में निधन हो गया था।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डे नाइट मैच के दौरान ह्यूज की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का फैसला किया था। खेल शुरू होने से पहले एडीलेड ओवल में ह्यूज के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। पिछले हफ्ते शेफील्ड शील्ड के मुकाबलों के दौरान भी खिलाड़ी न्यू साउथ वेल्स के खिलाड़ी ह्यूज को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर खेले थे।

फिल ह्यूज - फोटो : Twitter
ह्यूज ने फरवरी 2009 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेले। उन्होंने 2013 से 2014 के बीच 25 वनडे मैच और एकमात्र टी20 मैच भी खेला। रेडपाथ का एक दिसंबर को 83 साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था। उन्होंने 1964 से 1976 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 66 टेस्ट और पांच वनडे मैच खेले।

मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए, जबकि ऑस्ट्रेलिया में एक बदलाव हुआ। रोहित, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई। देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया। वहीं, चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

इयान रेडपाथ - फोटो : @cricketcomau
भारत को मैच की पहली ही गेंद पर झटका लगा था। स्टार्क ने यशस्वी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया था। वह खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभाली। एक वक्त टीम इंडिया ने 69 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था। इसके बाद 12 रन बनाने में भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए। केएल राहुल (37), विराट कोहली (7) के बाद शुभमन गिल भी पवेलियन चलते बने। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 31 रन बना सके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें