फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड डे-नाइट टेस्ट से पहले मार्श चोटिल, यह अनकैप्ड ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

Thu, 28 Nov 2024 12:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

30 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच शतक और नौ अर्धशतक समेत 1788 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ तस्मानिया के शेफील्ड शील्ड मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पांच विकेट लेने के अलावा 61 और 49 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
कमिंस और बुमराह - फोटो : Cricket Australia twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चोटिल मिचेल मार्श के कवर के रूप में अनकैप्ड ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को टीम में शामिल किया है। मार्श की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में पर्थ में सीरीज के शुरूआती मैच में ऑस्ट्रेलिया की 295 रन से हार के बाद मार्श को चोट लगी थी और उन्हें काफी तकलीफ हुई थी। मार्श की तरह वेबस्टर भी पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। पिछले दो वर्षों में शेफील्ड शील्ड में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन

30 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच शतक और नौ अर्धशतक समेत 1788 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ तस्मानिया के शेफील्ड शील्ड मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पांच विकेट लेने के अलावा 61 और 49 रन की पारी खेली। गुरुवार को घोषणा से पहले क्रिकेट.कॉम.एयू ने वेबस्टर के हवाले से कहा, 'ऑस्ट्रेलिया ए के लिए खेलते हुए इंडिया-ए के खिलाफ कुछ रन बनाना और विकेट हासिल अच्छा अहसास था। ए टीम के लिए खेलना टेस्ट से एक कदम नीचे है। इसलिए यह आपको अच्छा महसूस कराता है। न्यू साउथ वेल्स के लिए सीजन के अंत में सीनियर टीम में खेलने के लिए कॉल मिलना एक गौरवपूर्ण क्षण था और मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'

उन्होंने कहा, 'मुझे मध्यक्रम में जिम्मेदारी मिल सकती है।' अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा वेबस्टर ने अपनी क्षमताओं में सीम-बॉलिंग को भी शामिल किया है। उन्होंने बस चार साल पहले पेस बॉलिंग शुरू की थी और अब यह उनका हथियार बन चुका है। वह अगले सप्ताह एडिलेड में टीम में शामिल होंगे। पिछले समर में उन्हें शेफील्ड शील्ड वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था और इस सीजन में भी वह उसी फॉर्म को जारी रखने को बेताब होंगे।

सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद ओपनर कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा था कि छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले गुलाबी गेंद टेस्ट के लिए घरेलू टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। इस बीच जैक निस्बेट को इस सप्ताह के अंत में कैनबरा में भारत के खिलाफ खेलने के लिए प्रधानमंत्री एकादश में जेम रयान के स्थान पर लाया गया है, जिनके पैर में चोट लग गई थी।
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , ब्यू वेबस्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें