फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: नागपुर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से टी20 खेलेगा भारत, छह साल से इस मैदान पर नहीं हारी टीम इंडिया

Wed, 21 Sep 2022 09:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

टीम इंडिया नागपुर में पांचवीं बार टी20 मैच खेलने उतरेगी। वह पिछली बार यहां 10 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। तब भारत ने 30 रन से मैच को अपने नाम किया था।
विज्ञापन
एरॉन फिंच और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। शुक्रवार (23 सितंबर) को इस मैदान पर टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने उतरेगी। उसे पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।  भारतीय टीम अगर यह मैच नहीं जीतती है तो सीरीज गंवा देगी। इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वह पिछले छह साल से यहां नहीं हारा है।
विज्ञापन
Trending Videos

टीम इंडिया नागपुर में पांचवीं बार टी20 मैच खेलने उतरेगी। वह पिछली बार यहां 10 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। तब 30 रन से मैच को अपने नाम किया था। नागपुर में अब तक खेले गए चार मैचों में भारतीय टीम को दो में जीत मिली है। वहीं, दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां पहली बार खेलेगी।

नागपुर में 2016 में मिली थी पिछली हार
भारत को नागपुर में पिछली हार 15 मार्च 2016 को मिली थी। तब न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-10  के मैच में 47 रन से हराया था। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 126 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 18.1 ओवर में 79 रनों पर ढेर हो गई थी। महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। उस हार के बाद से भारत ने यहां एक भी मैच नहीं गंवाया है।

नागपुर में टीम इंडिया का प्रदर्शन
तारीख खिलाफ नतीजा
9 दिसंबर 2009 श्रीलंका 29 रन से हारे
15 मार्च 2016 न्यूजीलैंड 47 रन से हारे
29 जनवरी 2017 इंग्लैंड 5 रन से जीते
10 नवंबर 2019 बांग्लादेश 30 रन से जीते

नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में बल्लेबाजी के दौरान तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।
 
विज्ञापन

मोहाली में पहले टी20 में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैमरून ग्रीन ने 30 गेंदों में 61 रन और मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें