भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को पहले वनडे मैच के लिए उतरेगी तो विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम में वापसी से जुड़े जज्बात के अलावा इस प्रारूप में पूर्णकालिक कप्तान बने शुभमन गिल पर भी नजरें रहेंगी। इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के बाद कोहली और रोहित भारतीय टीम में लौटे हैं। पिछले सात महीने में भारतीय क्रिकेट की तस्वीर ही बदल गई है। इस दौरान टी20 और टेस्ट प्रारूप में कोहली और रोहित के बिना भारतीय क्रिकेट आगे बढना सीख गया है।
रोहित को अब सिर्फ सीनियर खिलाड़ी के तौर पर टीम में अपनी भूमिका को आत्मसात करना होगा। पिछले दो टी20 और वनडे टूर्नामेंटों को उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को आईसीसी खिताब दिलाए हैं और वह मेलबर्न में आखिरी टेस्ट में भी टीम के कप्तान थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला पर्थ के नए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे में पहली बार इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।
भारत के लिए आसान नहीं होगी चुनौती
26 वर्ष के गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखा दिया कि वह कोहली की विरासत को संभालने के लिए तैयार हैं। अब उन्हें कप्तान के तौर पर रोहित के स्थापित किए हुए मानदंडों पर खरा उतरना होगा। रोहित की कप्तानी में भारत ने वनडे में सर्वाधिक 75 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। गिल को सीमित ओवरों के क्रिकेट में रोहित से तुलना का सामना करना पड़ेगा और पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती आसान नहीं है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है...
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्तूबर यानी रविवार को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह साढ़े आठ बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। आप amarujala.com पर इस मैच की लाइव कवरेज पढ़ सकते हैं।