फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG Live Streaming: विश्व कप में भारत के सामने अब अफगानिस्तान की चुनौती, फ्री में कब-कहां देखें मैच

Wed, 11 Oct 2023 08:29 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India vs Afghanistan World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्तूबर को होने वाले महामुकाबले से पहले भारत इस मैच को जीतना चाहेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। भारत के बाद उसका मुकाबला 15 अक्तूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 11 अक्तूबर (बुधवार) को खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर जीत के क्रम को जारी पर रखने पर होगी। उसने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं, अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अफगान टीम भारतीय मैदान पर पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलेगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्तूबर को होने वाले महामुकाबले से पहले भारत इस मैच को जीतना चाहेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। भारत के बाद उसका मुकाबला 15 अक्तूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा।

रोहित शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में विश्व कप के मैच में भारत का प्रदर्शन
भारतीय टीम की बात करें तो वह दिल्ली में चौथी बार विश्व कप में कोई मैच खेलेगी। एशियाई धरती पर चौथी बार टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले तीनों मौकों पर दिल्ली में टीम इंडिया कम से कम एक मैच जरूर खेली है। 1987 में उसने ऑस्ट्रेलिया को 56 रन से हराया था। 1996 में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2011 में नीदरलैंड को पांच विकेट से परास्त किया था। इस तरह टीम ने यहां तीन विश्व कप मैच में दो जीते हैं।

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
हम विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच बुधवार (11 अक्तूबर) को खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

अश्विन और बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें