फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में इतिहास सकते हैं विराट कोहली, निशाने पर ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड

Tue, 16 Jan 2024 07:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में छह रन बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड के अलावा पाकिस्तान के शोएब मलिक के क्लब में शामिल हो जाएंगे। गेल ने 463 मैचों में सबसे ज्यादा 14562 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया सीरीज में अफगानिस्तान का सफाया करने उतरेगी। इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपने दूसरे होमग्राउंड पर उतरेंगे। दिल्ली के रहने वाले विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में खेलते हैं और चिन्नास्वामी स्टेडियम टीम का घरेलू मैदान है। कोहली अपने दूसरे होमग्राउंड पर कई रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे।
विज्ञापन


कोहली टी20 करियर में अपने 12 हजार रन पूरे कर सकते हैं। वह इससे छह रन दूर हैं। अगर कोहली तीसरे टी20 में छह रन बना लेते हैं तो टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। ऐसे में विराट के पास इतिहास रचने का मौका है।

विराट कोहली - फोटो : BCCI
टी20 में विराट का रिकॉर्ड
विराट ने अब तक टी20 फॉर्मेट में चार टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वह भारतीय टीम के अलावा दिल्ली, इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले हैं। कोहली ने 2007 से इस फॉर्मेट में अब तक 375 मैच खेले हैं। उनके नाम 41.35 की औसत से 11994 रन हैं। विराट ने आठ शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 1074 चौके और 371 छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा रन
अगर कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में छह रन बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड के अलावा पाकिस्तान के शोएब मलिक के क्लब में शामिल हो जाएंगे। गेल ने 463 मैचों में सबसे ज्यादा 14562 रन बनाए हैं। मलिक के 525 मैचों में 12993 रन हैं। वहीं, पोलार्ड ने 639 मैचों में 12430 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली हासिल कर सकते हैं एक और उपलब्धि
विराट ने टी20 फॉर्मेट में अब तक 99 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। वह सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में 110 बार 50+ स्कोर बनाए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 107 बार ऐसा किया है। कोहली अगर एक बार और 50 रन का आंकड़ा पार करते हैं तो वह टी20 में 100 बार 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

मैक्सवेल का भी तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
विराट बेंगलुरु में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय टी20 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है। ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैदान पर दो टी20 में एक शतक की मदद से 139 रन बनाए हैं। विराट ने पांच मैचों में 116 रन बनाए हैं। उन्होंने यहां एक अर्धशतक लगाया है। अगर कोहली तीसरे टी20 में 24 रन बना लेते हैं तो मैक्सवेल से आगे निकल जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें