फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान मैच को फिक्स बताने वाले पाकिस्तानी फैंस को अकरम-वकार ने लगाई लताड़, कहा- ऐसा सोचना भी मत

Thu, 04 Nov 2021 03:54 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप मैच को पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने फिक्स बताया। जिसके बाद वसीम अकरम और वकार यूनिस ने ऐसे पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। भारत ने इस मुकाबले में अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया था। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@T20WorldCup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक मजेदार जगह है। यह सकारात्मकता फैला सकता है, अज्ञात को मंच दे सकता है। प्रकाश की अपेक्षा जानकारी तेजी से फैला सकता है। इस सबके बावजूद यह एक खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच में खराब प्रदर्शन हो जाने की वहज से गाली भी सकता है। इस बारे में कोई मोहम्मद शमी से पूछे जिन्हें हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसे सिर्फ मिसाल के तौर पर लें। आईसीसी टी-20 विश्व कप में बुधवार को ग्रुप-2 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने विपक्षी टीम को 66 रनों से हराया। जिसके बाद ट्विटर पर फिक्सिंग या फिक्स्डमैच काफी देर तक ट्रेंड में रहा। पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस ने इस मैच को फिक्स बताया। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और वकार यूनिस ने ऐसे पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन


पाकिस्तानी फैंस ने इस्तेमाल किया हैशटैग फिक्स्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच के बाद जिन क्रिकेट फैंस ने ट्विटर पर हैशटैग फिक्स्ड इस्तेमाल किया वह पाकिस्तान के थे। इस मैच के बाद भारत के नेट रन रेट में काफी सुधार हुआ। इस मैच को फिक्स्ड बताने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस की वसीम अकरम और वकार यूनिस ने फटकार लगाते हुए कहा यह बकवास है। उन्होंने ऐसे फैंस से कहा कि इस बारे में सोचें भी मत।  

भारत बेहतर टीम

इस दौरान वसीमय अकरम ने कहा कि भारत एक अच्छी टीम है और उनकी शानदार वापसी से किसी को भी आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। अकरम ने ए स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि हम इस तरह के षड्यंत्र के सिद्धांत क्यों बनाना पसंद करते हैं? भारत एक बहुत अच्छी टीम है, टूर्नामेंट की शुरुआत में उनके कुछ बुरे दिन थे। वहीं वकार यूनिस ने इन सिद्धान्तों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मैच को फिक्स बताना यह व्यर्थ की बात है और लोगों को इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन




शानदार रहा भारत का प्रदर्शन

अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने 74 और केएल राहुल ने 69 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़े। उसके बाद ऋषभ पंत ने 27 और हार्दिक पांड्या ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 35 रन बनाए। जीत के लिए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन ही बना पाई। इस तरह भारत ने इस मुकाबले में 66 रनों से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें