फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय प्लेइंग-11 में बदलाव तय!: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? संजू नहीं; इस खिलाड़ी को दिया जा सकता है आराम

Thu, 17 Sep 2026 08:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IND vs AFG T20 Playing 11: श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। तीसरे टी20 के लिए भारत प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी है। अब दोनों टीमों के बीच गुरुवार को आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने शुरुआती दो मैचों में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया था, लेकिन अब संकेत मिले हैं कि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। भारत की नजरें इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने पर होंगी। 
विज्ञापन

कप्तान के बयान से मिले बदलाव के संकेत 
भारतीय टीम ने पहले दो मैच में दमदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को खेल के हर विभाग में पस्त किया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को दूसरे मैच के बाद कहा था कि तीसरे और अंतिम मैच में टीम संयोजन में बदलाव हो सकता है ताकि सभी खिलाड़ियों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए जापान रवाना होने से पहले जरूरी मैच अभ्यास का मौका मिल सके। अब तक के चयन से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत सूर्यवंशी को जगह देने के लिए कोई विशेष प्रयास करने को तैयार नहीं है। सूर्यवंशी ने जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था क्योंकि तब संजू सैमसन सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे।

भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : BCCI
बल्लेबाजी क्रम में बदलाव संभव
अब सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही अच्छी फॉर्म में हैं। यह दोनों खिलाड़ी एक ही प्रारूप में नियमित रूप से खेलते हैं और इसलिए वह भी विश्राम नहीं लेना चाहेंगे। ऐसे में टीम प्रबंधन को बदलाव का फैसला करना होगा। ईशान किशन को विश्राम देकर सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करने का विकल्प भी मौजूद है। किशन ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले दलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी की थी। सैमसन मौजूदा सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही टीम प्रबंधन चाहेगा कि अय्यर और तिलक वर्मा को क्रीज पर कुछ समय बिताने का मौका मिले, क्योंकि शुरुआती दो मैचों में शीर्ष तीन बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से बाकी बल्लेबाजों को खेलने का खास मौका नहीं मिला।

नीतीश-बिश्नोई ने मौके का उठाया फायदा 
आलम यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को अभी तक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। नीतीश कुमार रेड्डी ने दूसरे मैच में 24 रन देकर तीन विकेट लिए जो टीम के लिए अच्छा संकेत है। उन्हें चोटिल हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में देखा जाता है। चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह खेल रहे रवि बिश्नोई ने दूसरे मैच अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें एक और मौका दिए जाने की संभावना है। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह हमेशा की तरह प्रभावशाली रहे।

भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : BCCI
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई। 
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदिन नईब, डारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां देख सकेंगे?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें