फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG Live Streaming: अफगानिस्तान के खिलाफ दम दिखाने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

Fri, 05 Jun 2026 04:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

India vs Afghanistan 1st Test Live Streaming, Telecast: आईपीएल 2026 के बाद अब भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी में जुट गए हैं। भारत का सामना एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान से है। आइए जानते हैं फैंस ये मैच कब और कहां देख सकेंगे...
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के महत्वपूर्ण मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में उचित संयोजन तैयार करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

भारत का पलड़ा भारी
इन दोनों टीम के बीच इससे पहले 2018 में टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें अफगानिस्तान ने लंच और चाय के सत्र के बीच 10 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तीसरे सत्र में उसकी दूसरी पारी भी सिमट गई थी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब 2026 में हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुआई वाली अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी, जो बदलाव के दौर से गुजर रही है और अभी तक उचित संयोजन तैयार करने के लिए संघर्ष कर रही है। इसके बावजूद भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG Playing 11: पंत या जुरेल में से किसे मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह, उचित संयोजन तैयार करने उतरेगा भारत

अफगानिस्तान के पास बड़ा अवसर
2018 की टीम से केवल केएल राहुल ही वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जबकि अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और बल्लेबाज रहमत शाह भी उस मैच में खेले थे। अफगानिस्तान की पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप के पास कुल मिलाकर नौ टेस्ट शतक हैं, जबकि भारतीय टेस्ट टीम में शामिल बल्लेबाजों ने 39 शतक बनाए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच कोई तुलना नहीं है और ऐसे में मेहमान टीम के पास भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ प्रदर्शन करने का अच्छा अवसर होगा। 
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 06 जून यानी शनिवार से खेला जाएगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे होगा। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें