फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: भारत ने जीता पहला वनडे, शुभमन गिल इस मामले में बने नंबर-2; रोहित ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

Sat, 13 Jun 2026 10:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

IND vs AFG Highlights Result : भारत ने बारिश से प्रभावित 25-25 ओवर के मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान के 194 रन के जवाब में शुभमन गिल (84*) और केएल राहुल (39*) की शानदार पारियों से भारत ने 22.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को हराया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। शनिवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में बारिश के कारण देरी हुई, जिसके बाद अंपायरों ने मैच को 25-25 ओवर का कराने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शतकीय पारी की मदद से 24.5 ओवर में 10 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली। वह 66 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, केएल राहुल भी 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब हुए।
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : PTI
बतौर ओपनर रोहित ने पूरे किए 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। रोहित इस दौरान 16 रन बनाकर रनआउट हो गए। हालांकि, उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। बतौर ओपनर उन्होंने 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए।

ईशान किशन-शुभमन गिल - फोटो : PTI
गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
रोहित के पवेलियन लौटने के बाद तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने शुभमन गिल भरपूर साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी हुई। किशन 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह वनडे में पारियों के लिहाज से सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 62 पारियों में किया। इस मामले में शीर्ष पर हाशिम अमला हैं, जिन्होंने 57 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए।

वनडे में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज
 
बल्लेबाज पारियां
हाशिम अमला 57
शुभमन गिल 62
शाई होप 67
फखर जमां 67
इमाम-उल-हक 67

शुभमन गिल-केएल राहुल - फोटो : PTI
केएल और गिल की तूफानी बल्लेबाजी
किशन के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए, लेकिन कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्हें जियाउर रहमान ने मोहम्मद सलीम के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल ने संभाला। उन्होंने चौथे विकेट के लिए गिल के साथ 32 गेंदों में 53 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। केएल 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब हुए जबकि गिल 66 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 84 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए जियाउर रहमान और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिए।

रहमानुल्लाह गुरबाज - फोटो : PTI
रहमानुल्लाह गुरबाज का शानदार शतक
इससे पहले, अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 26 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। पारी की शुरुआत करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक छोर थाम रखा था। गुरबाज ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 142 रन तक पहुंचाया। 

इस साझेदारी के दौरान गुरबाज ने अपना नौवां वनडे शतक लगाया। गुरबाज ने मात्र 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वनडे में अफगानिस्तान की तरफ से यह सबसे तेज शतक है। गुरबाज 51 गेंदों पर आठ छक्कों और आठ चौकों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। गुरबाज 15.3 ओवर में चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उनका विकेट गिरने के बाद अफगानिस्तान का मध्यक्रम और निचलाक्रम ध्वस्त हो गया। टीम 25 ओवर नहीं खेल सकी और 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। कप्तान शाहिदी ने 27 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 26 रन बनाए। 
विज्ञापन

गुरनूर बराड़-हर्ष दुबे - फोटो : PTI
डेब्यू में चमके गुरनूर और हर्ष
भारत की तरफ से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे गुरनुर बरार और हर्ष दुबे ने शानदार गेंदबाजी की। गुरनुर ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे ने पांच ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें