फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने एसजी से मंगवाई 72 गुलाबी गेंदें, कोलकाता डे-नाइट टेस्ट में होगा इस्तेमाल

Thu, 31 Oct 2019 08:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बीसीसीआई ने एसजी से अगले सप्ताह 72 गुलाबी गेंदें मंगवाई हैं। यह गेंदें 22 नवंबर से ईडन गार्डन पर होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में इस्तेमाल की जाएंगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसकी पुष्टि की है कि भारत में होने वाले इस पहले टेस्ट मैच में एसजी गुलाबी गेंदें ही इस्तेमाल की जाएंगी।

विज्ञापन


दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले टेस्ट के लिए फिट गेंदें देना बड़ी चुनौती है। एसजी गुलाबी गेंद का अभी प्रतिस्पर्धी मैच में इस्तेमाल नहीं किया गया है। दलीप ट्रॉफी कूकाबूरा गुलाबी गेंद से लगातार तीन सत्र खेली गई। इसके बाद बीसीसीआई ने पिछले साल लाल गेंद का रूख किया।

कंपनी के विक्रय और विपणन निदेशक पारस आनंद ने कहा, ‘बीसीसीआई ने छह दर्जन गुलाबी गेंद मंगवाई है जो हम अगले सप्ताह तक दे देंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आपने देखा कि हमारी लाल एसजी गेंद में काफी सुधार आया है। हमने उतना ही रिसर्च गुलाबी गेंद पर भी किया है।’
विज्ञापन


भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि गेंद में सुधार आया है, लेकिन कहा कि इसे कम से कम 60 ओवर तक चलना चाहिए। लाल गेंद की तुलना में गुलाबी गेंद पर काफी धूल बैठती है और यह जल्दी मैली हो जाती है जिससे इसे देख पाना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें