फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC U19 WC IND vs SA Playing XI: विजयी टीम के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा भारत, इन 11 खिलाड़ियों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी

Sat, 15 Jan 2022 10:19 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना

सार

अंडर-19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पिछले कई मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और कप्तान यश धुल अपनी विजयी टीम के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।  
विज्ञापन
अंडर-19 एशिया कप - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर अपने वर्ल्डकप अभियान का विजयी आगाज करना चाहेगी। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्डकप के 14वें सीजन में भारत की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम इंडिया पांचवीं बार यह टूर्नामेंट अपने नाम करने उतरेगी। पिछले कुछ मैचों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और कप्तान यश धुल अपनी विजयी टीम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत उसी टीम के साथ उतर सकता है, जिसने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया था। भारत की इस टीम में तीन तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और दो ऑलराउंडर शामिल थे, जो स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। वेस्टइंडीज में पहले दिन हुए मुकाबलों में स्पिन गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में भारतीय कप्तान स्पिन गेंदबाजी के तीन विकल्पों के साथ भी उतर सकते हैं। 

चार तेज गेंदबाजों को मिल सकता है मौका
वेस्टइंडीज की पिच में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में यश धुल निशांत संधू की जगह किसी तेज गेंदबाज को मौका दे सकते हैं। हालांकि संधू अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और जरूरत पड़ने पर बाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, लेकिन टीम में पहले ही विक्की ओस्तवाल खेल रहे हैं, जो बाएं हाथ के स्पिनर हैं और उनका प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन रहा है। राजवर्धन, रवि कुमार और राज बावा पहले से ही भारत के लिए खेल रहे हैं। अब इनके साथ गर्व सांगवान या रिसिथ रेड्डी को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन


शानदार लय में है टीम इंडिया
वर्ल्डकप की शुरुआत से पहले भारत की अंडर-19 टीम शानदार लय में है। इस टीम ने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप जीता था। इसके बाद वर्ल्डकप के दो अभ्यास मैचों में ऑस्ट्रेलिया और मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने वेस्टइंडीज को 108 और ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था। टीम के ओपनर हरनूर सिंह से लेकर शेख रसीद और कप्तान यश धुल तक सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं। वहीं गेंदबाज रवि कुमार भी अच्छी लय में हैं। 

भारत की संभावित टीम: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, शेख रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, कौशल तांबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें