फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG U-19 Highlights: भारत-इंग्लैंड अंडर-19 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, हमजा का शतक और मेयस-रियू के अर्धशतक

Wed, 16 Jul 2025 01:26 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहम

सार

IND U19 vs ENG U19 Highlights : भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच 12 जुलाई से शुरू हुआ यूथ टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के कप्तान हमजा शेख ने शतकीय और बेन मेयस व थॉमस रियू ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
विज्ञापन
भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच 12 जुलाई से शुरू हुआ यूथ टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के कप्तान हमजा शेख ने शतकीय और बेन मेयस व थॉमस रियू ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत ने मेजबानों के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत ने दूसरी पारी में 10 विकेट पर 248 रन बनाए। इससे पहले टीम ने शुरुआती पारी में 540 रन बनाए जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 439 रन पर समाप्त हुई। इस आधार पर भारत को 101 रन की बढ़त मिली थी। चौथे दिन 128/3 के स्कोर से खेलने उतरी भारतीय टीम ने 248 रन बनाकर इंग्लैंड पर 349 रनों की बढ़त बना ली। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 63 ओवर में सात विकेट पर 270 रन बनाए और मुकाबला बचा लिया। भारतीय अंडर-19 टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने से चूक गई।
विज्ञापन

इंग्लैंड अंडर-19 टीम की दूसरी पारी 
इंग्लैंड अंडर-19 टीम की दूसरी पारी झटके के साथ शुरु हुई। आर्ची वॉन तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा कप्तान हमजा शेख ने संभाला। दूसरे छोर से उन्हें बेन मेयस का साथ मिला। हमजा ने 140 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 112 रन बनाए जबकि मेयस ने 82 गेंदों में तीन चौके की सहायता से 51 रन बनाए। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज थॉमस रियू भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने आठ चौकों की मद से 50 रनों की पारी खेली। भारत के खिलाफ दूसरी पारी में रॉकी फ्लिंटॉफ ने 11, एकांश सिंह ने एक रन बनाया। राल्फी अलबर्ट नौ और जैक होम सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अमब्रीश ने दो विकेट लिए जबकि दीपेश देवेंद्रन, अनमोलजीत सिंह और विहान मल्होत्रा को एक-एक सफलता मिली।

भारतीय अंडर-19 टीम की दूसरी पारी
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने सोमवार को भारतीय अंडर-19 टीम को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने क्रमश: 56 और 32 रन बनाए। इसके बाद चौथे दिन विहान मल्होत्रा और आरएस अमब्रीश के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। विहान ने 63 और अमब्रीश ने 53 रन बनाए। उनके अलावा मौल्यराज सिन्ह चावड़ा ने तीन, अभिज्ञान कुंडु ने 11, राहुल कुमार ने 11, मोहम्मद एनान ने पांच, दीपेश देवेंद्रन ने चार और अनमोलजीत सिंह ने एक* रन बनाया। हेनिल पटेल खाता खोले बिना नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए आर्ची वॉन ने छह विकेट लिए जबकि एलेक्स ग्रीन को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, जेम्स मिन्टो ने एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड अंडर-19 टीम की पहली पारी
तीसरे दिन का खेल 230/5 के स्कोर से हुआ। थॉमस रियू और एकांश सिंह क्रीज पर मौजूद थे। दोनों क्रमश: 34 और 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राल्फी अलबर्ट ने 50, जैक होम ने 44, जेम्स मिन्टो ने 20 रन बनाए। वहीं एलेक्स ग्रीन खाता खोले बिना नाबाद रहे। इससे पहले आर्ची वॉन ने दो, जैद डैनली ने 27, हमजा शख ने 84, रॉकी फ्लिंटॉफ ने 93 और बेन मेयस ने 11 रन बनाए थे। भारत के लिए हेनिल पटेल ने तीन विकेट लिए जबकि आरएस अमब्रीश और वैभव सूर्यवंशी को दो-दो विकेट मिले। वहीं, दीपेश देवेंद्रन, मोहम्मद एनान और विहान मल्होत्रा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

भारतीय अंडर-19 टीम की पहली पारी
इससे पहले, भारतीय अंडर-19 टीम के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे के शतक और अभिज्ञान कुंडू, राहुल कुमार, विहान मल्होत्रा और आरएस अंब्रीश ने अर्धशतक लगाए जिससे भारत विशाल स्कोर बनाने में सफल रहा। भारत ने दूसरे दिन सात विकेट पर 450 रन से आगे खेलना शुरू किया। अंब्रीश और हेनिल पटेल ने पारी आगे बढ़ाई और लय जारी रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अंब्रीश ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हेनिल पटेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की जिससे भारत ने पहली पारी में 500 रनों का आंकड़ा छू लिया। अंब्रीश हालांकि 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पटेल ने 38 रन बनाए। दीपेश देवेंद्रन चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, अनमोलजीत सिंह आठ रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

शुरुआती दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और कप्तान आयुष म्हात्रे के शतक और अभिज्ञान कुंडू, राहुल कुमार और विहान मल्होत्रा के अर्धशतकों से पहली पारी में सात विकेट पर 450 रन बना लिए थे। भारत ने आज इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। भारत के लिए म्हात्रे ने 102, अभिज्ञान ने 90, राहुल ने 85 और विहान ने 67 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड अंडर-19 टीम की ओर से एलेक्स ग्रीन और रल्फी एलबर्ट को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि जैक होम और आर्ची वॉर्न ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें