फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens ODI WC: विश्व कप से पहले इंग्लैंड-न्यूजीलैंड से अभ्यास मैच खेलेगा भारत, पाकिस्तान टीम नहीं करेगी यात्रा

Tue, 15 Jul 2025 10:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम पहला अभ्यास मैच बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र के मैदान पर 25 सितंबर को इंग्लैंड के साथ खेलेगी। दूसरा अभ्यास मैच विश्व कप शुरू होने से तीन दिन पहले 27 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। पाकिस्तान के अभ्यास मैच 25 और 28 सितंबर को कोलंबो में श्रीलंका और श्रीलंका की ए टीमों के साथ होंगे।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत इस साल सितंबर-अक्तूबर में अपनी और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले महिला वनडे विश्व कप से पहले बंगलूरू में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। पाकिस्तान अपने अभ्यास मैच और विश्व कप मैच दोनों श्रीलंका में खेलेगा। यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आपसी सहमति से तय किया है।
विज्ञापन


भारतीय टीम पहला अभ्यास मैच बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र के मैदान पर 25 सितंबर को इंग्लैंड के साथ खेलेगी। दूसरा अभ्यास मैच विश्वकप शुरू होने से तीन दिन पहले 27 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। पाकिस्तान केअभ्यास मैच 25 और 28 सितंबर को कोलंबो में श्रीलंका और श्रीलंका की ए टीमों के साथ होंगे। पचास ओवरों का विश्वकप 12 साल बाद भारतीय उपमहाद्वीप में हो रहा है। यह 30 सितंबर से दो नवंबर तक पांच शहरों बंगलूरू, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा।

अभ्यास मैचों का कार्यक्रम
  • 25 सितंबर : बंगलूरु - बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-1 मैदान पर भारत बनाम इंग्लैंड, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड। कोलंबो - कोलंबो क्रिकेट क्लब में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, आर प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका ए।
  • 27 सितंबर: बंगलूरु - बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-1 मैदान पर ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड। कोलंबो - कोलंबो क्रिकेट क्लब में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश।
  • 28 सितंबर: बंगलूरु - बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-1 मैदान पर दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत ए। कोलंबो - कोलंबो क्रिकेट क्लब में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका ए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें