फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS U19: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 51 रन से हराकर 2-0 से बनाई अजेय बढ़त, वैभव-विहान और अभिज्ञान के अर्धशतक

Wed, 24 Sep 2025 06:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडु की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 49.4 ओवर में 10 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 47.2 ओवर में सिर्फ 249 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारतीय अंडर-19 टीम ने इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : @cricketcomau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 51 रन से हरा दिया। बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडु की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 49.4 ओवर में 10 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 47.2 ओवर में सिर्फ 249 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेडन ड्रैपर ने सर्वाधिक 107 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए आयुष म्हात्रे ने तीन विकेट झटके जबकि कनिष्क चौहान को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा किशन कुमार, आरएस अम्ब्रीश, खिलान पटेल और विहान मल्होत्रा ने एक-एक सफलता अपने नाम की। भारतीय अंडर-19 टीम ने इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले टीम ने शुरुआती मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए को सात विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी और तीसरा मुकाबला 26 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें