फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-A-W vs AUS-A-W: आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से दर्ज की जीत, भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज

Sun, 17 Aug 2025 03:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

ब्रिस्बेन में खेले गए अंतिम वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 47.4 ओवर में 10 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 27.5 ओवर में एलिसा हीली की 137 रनों की नाबाद पारी के दम पर 222 रन बनाए और 133 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCIWomen-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीम ने भारत ए की महिला टीम को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। तीन मैचों की इस सीरीज में यह ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत है। भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे, यही वजह है कि टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। रविवार को ब्रिस्बेन में खेले गए अंतिम वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 47.4 ओवर में 10 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 27.5 ओवर में एलिसा हीली की 137 रनों की नाबाद पारी के दम पर 222 रन बनाए और 133 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीली की तूफानी पारी
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के 52 और विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के 54 गेंदों में 42 रन की बदौलत 216 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम 47.4 ओवर में आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तान ताहलिया मैकग्रा ने आठ ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने केवल 27.5 ओवर में एक विकेट पर 222 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। हीली ने 84 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और 23 चौके लगाए। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को ताहलिया विल्सन के रूप में अच्छी जोड़ीदार मिली, जिन्होंने 59 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े। विल्सन को राधा यादव ने आउट किया। भारतीय टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही और उसने हीली को दो जीवनदान दिए।

इससे पहले शेफाली ने अपनी पूरी लय में रहते हुए सात चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा, जबकि नंदिनी कश्यप (28) ने उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़कर भारत को सधी हुई शुरुआत दिलाई। इसके बाद हालांकि भारतीय पारी लड़खड़ा गई और उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। यास्तिका ने राघवी बिष्ट (18) और तनुश्री सरकार (17) के सहयोग से भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें