फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs SL A: भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट 10 विकेट से जीता, सुदर्शन के बाद चमके बरार

Sun, 05 Jul 2026 05:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। साई सुदर्शन ने इस मैच में शतकीय पारी खेली तो वहीं तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने मैच में कुल 10 विकेट लेकर चमक बिखेरी। भारत ने यह मैच 10 विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन
भारत ए बनाम श्रीलंका ए - फोटो : BCCI TV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने रविवार को दूसरे और अंतिम अनौपचारिक टेस्ट में कुल 10 विकेट लेकर भारत ए को श्रीलंका ए पर शानदार 10 विकेट की जीत दिलाकर अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ संभावित टेस्ट डेब्यू के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। साई सुदर्शन के 168 रन की बदौलत भारत ए ने पहली पारी में 543 रन का विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका ए पर 177 रनों की बढ़त हासिल की। श्रीलंका ए की दूसरी पारी 209 रन पर सिमटने के बाद भारत ए को जीत के लिए केवल 33 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरी पारी में बरार ने लिए छह विकेट
भारत ए ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 541 रन से की थी। मैच के चौथे और अंतिम दिन खेल तेजी से आगे बढ़ा। बरार ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर श्रीलंका ए की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। पहली पारी में भी उन्होंने चार विकेट लिए थे जिससे पूरे मैच में उनके विकेटों की संख्या 10 हो गई। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम में जगह के एक अन्य दावेदार आकिब नबी की तुलना में बरार का प्रदर्शन कहीं अधिक प्रभावशाली रहा।

पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए डेब्यू करते हुए भी प्रभावित किया था। वह टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें अब तक टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। श्रीलंका ए की ओर से आशेन बंडारा ने 87 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। श्रीलंका ए के खिलाफ आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन और अमन मोखाड़े ने 6.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए यह लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत ए ने 10 विकेट से आसान जीत दर्ज की। सीरीज का पहला अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका के बीच होनी है टेस्ट सीरीज
यह दौरा भारत ए के लिए बेहद सफल रहा। टीम ने इससे पहले दांबुला में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज का खिताब भी जीता था। 15 अगस्त से गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शुरू होना है। उससे पहले नियमित टेस्ट खिलाड़ी साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल को इस दौरे पर अच्छा मैच अभ्यास मिला। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें