फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-A vs SA-A: कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच मैदान में उतरेगी भारत ए टीम, दूसरा अनधिकृत टेस्ट कल से

Mon, 29 Nov 2021 11:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

पहला चार दिवसीय टेस्ट पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण ड्रॉ रहा। इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
भारतीय ए टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के खतरे के बीच भारत ए टीम मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे अनधिकृत टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी तो सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन


पहला चार दिवसीय टेस्ट पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण ड्रॉ रहा। इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी वजह से नीदरलैंड ने जोहानिसबर्ग में होने वाले आखिरी दो वनडे नहीं खेलने का फैसला किया। भारत ए टीम हालांकि यहां बायो बबल में रुकी है। 

मैच दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं और भारत की सीनियर टीम भी नौ दिसंबर को यहां सात सप्ताह के दौरे पर आ रही है । हालात बिगड़ने पर हालांकि दौरा रद्द हो सकता है जिसमें तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच खेले जाने हैं।
विज्ञापन


अभिमन्यु और प्रियंक फॉर्म में
भारत ए के बल्लेबाजों ने ड्रॉ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक जमाया जबकि कप्तान प्रियंक पांचाल ने 96 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 48 रन बनाये और वह एक बार फिर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुने गए हनुमा विहारी 25 रन ही बना सके और अब लय हासिल करना चाहेंगे। 

भारत की गेंदबाजी चिंता का सबब है क्योंकि मेजबान टीम ने रनों का अंबार लगा दिया था। नवदीप सैनी और अर्जन नागवासवाला को दो दो विकेट मिले जबकि उमरान मलिक एक ही विकेट ले सके। स्पिनरों में राहुल चाहर ने 125 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन के. गौतम और बाबा अपराजित नाकाम रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें