फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज की ओछी हरकत, साद मसूद ने नमन को आउट करने के बाद किया शर्मनाक इशारा; देखें Video

Sun, 16 Nov 2025 10:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

मैच के दौरान पाकिस्तान के युवा स्पिनर साद मसूद ने भारतीय उपकप्तान नमन धीर को आउट करने के बाद अत्यधिक आक्रामक और अनुचित अंदाज में सेंड-ऑफ दिया। नमन धीर ने 20 गेंदों में 35 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था।
विज्ञापन
नमन धीर-साद मसूद - फोटो : willow sports live (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में एक बार फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकतों ने विवाद खड़ा कर दिया। एशिया कप 2025 में पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ियों की तरफ से दिखे बुरे व्यवहार पर आईसीसी की कार्रवाई के बाद उम्मीद थी कि शायद स्थिति सुधरेगी, लेकिन पाकिस्तान की ओर से एक और शर्मनाक दृश्य देखने को मिला।
विज्ञापन

साद मसूद की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद
मैच के दौरान पाकिस्तान के युवा स्पिनर साद मसूद ने भारतीय उपकप्तान नमन धीर को आउट करने के बाद अत्यधिक आक्रामक और अनुचित अंदाज में सेंड-ऑफ दिया। नमन धीर ने 20 गेंदों में 35 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। साद मसूद की यह हरकत कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब प्रशंसक उनके इस कृत्य की आलोचना कर रहे हैं। फैंस ने इसे ओछी हरकत और खेल भावना के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें