कप्तान प्रियांक पांचाल (87) और श्रीकर भरत (74*) के बीच पांचवें विकेट पर 117 रन की साझेदारी से भारत ए ने खराब शुरुआत से उबरते हुए न्यूजीलैंड ए खिलाफ बारिश से प्रभावित दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन छह विकेट पर 229 रन बना लिए। बारिश और मैदान गीला होने स्रह्य कारण पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी, जबकि दूसरे दिन भी 66 ओवर का ही खेल हो पाया।
दिन का खेल खत्म होने पर भरत 104 गेंद में 10 चौके लगा चुके थे। राहुल चाहर चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। ओपनर बल्लेबाज पांचाल ने 148 गेंद की पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जल्द ही भारत ए का स्कोर चार विकेट पर 68 रन कर दिया था।
लोगान वान बीक (2/39) ने सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (22) को कैच कराके न्यूजीलैंड ए को पहली सफलता दिलाई। बीक ने इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ (05) को विकेटकीपर डेन क्लीवर के हाथों कैच कराया। जेकब डफी (2/55) ने लगातार ओवरों में रजत पाटीदार (04) और तिलक वर्मा (00) को आउट करके भारत ए का स्कोर चार विकेट पर 68 रन किया। दो अन्य पांचाल और शार्दुल ठाकुर (26) के गिरे।