फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल में लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या; ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 02 Nov 2024 04:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

सार

West Bengal: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव एक तालाब में मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया। उस पर आरोप है कि वह आरोपियों में से एक था। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार दोपहर को फलकाटा इलाके में हुई।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव एक तालाब में मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया। उस पर आरोप है कि वह आरोपियों में से एक था। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति को बचाया और उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़िता के लिए न्याय और आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को मौत की सजा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें