फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KhiladiX Legends Cricket Trophy: पहली खिलाड़ी-एक्स लीजेंड्स क्रिकेट ट्राफी का हुआ अनावरण, खेले जाएंगे 18 मैच

Tue, 14 Mar 2023 11:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीवीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री प्रवीण त्यागी ने कहा- भारत में बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई) का एकमात्र उद्देश्य वरिष्ठ और अनुभवी क्रिकेट प्रेमियों को एक मंच पे लाना और सक्रिय और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना है
विज्ञापन
सहवाग ने शुभारंभ किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वीवीआईपी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 22-30 मार्च, 2023 के बीच खेली जाने वाली खिलाड़ी-एक्स लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी के उद्घाटन संस्करण का शुभारंभ सुपरस्टार क्रिकेटर वीरेंद्र
विज्ञापन

सहवाग की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजधानी के एक होटल में किया गया। पूर्व क्रिकेटरों के लिए नौ दिनों तक चलने वाले इस टी20 टूर्नामेंट में 6 टीमें होंगी और फाइनल सहित कुल 18 मैच होंगे।

लॉन्च के समय के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री प्रवीण त्यागी, बीवीसीआई के संयुक्त सचिव, श्री सुधीर कुलकर्णी और 1स्टेडिया के मुख्य सलाहकार, श्री प्रसन्ना वेंकटेशन भी उपस्थित थे। बीवीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री प्रवीण त्यागी ने कहा- भारत में बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई) का एकमात्र उद्देश्य वरिष्ठ और अनुभवी क्रिकेट प्रेमियों को एक मंच पे लाना और सक्रिय और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना है और खिलाड़ी-एक्स लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023 के साथ, हमने प्रशंसकों के लिए एक विश्व स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मसौदा तैयार किया है जो दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर बोलते हुए भारत के पूर्व तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा- हम जैसे पूर्व क्रिकेटरों के लिए बीवीसीआई जो कर रहा है वह बहुत ही शानदार और सराहनीय है। क्यूंकि इस तरह की लीग्स के आयोजन से हम जैसे खिलाडियों का खेल से संपर्क बना रहता है और ख़ास कर वह खेल जिसे हम बचपन से प्यार करते आये हैं। ये दिग्गज टूर्नामेंट हमारे पेशेवर करियर को बढ़ाने, पुराने दोस्तों के साथ-साथ हमें फिट रहने में मदद करने सहित विभिन्न तरीकों से हमारी सहायता करेगा।

सहवाग ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशंसकों को अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के साथ जुड़ने और कुछ जादुई पलों को फिर से जीने का मौका मिलता है। जो दोनों ने अतीत में एक साथ अनुभव किए हैं। क्रिकेट में बहुत प्रतिस्पर्धा है। मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि हममें से कुछ के पास अभी भी कुछ वर्तमान क्रिकेटरों को चुनौती देने की क्षमता है। मुझे विश्वास है कि लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी खेल के प्रशंसकों को, विशेष रूप से भारत में, भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगी।

इस टूर्नामेंट का प्रसारण वैश्विक स्तर पर 30 से अधिक देशों में किया जाएगा और इसमें शीर्ष सम्मान के लिए छह फ्रैंचाइजी प्रतिस्पर्धा करेंगी। छह टीमों को चंडीगढ़ चैंप्स, नागपुर निन्जास, पटना वारियर्स, विजाग टाइटन्स, इंदौर नाइट्स और गुवाहाटी एवेंजर्स का नाम दिया गया है। कुछ प्रमुख पूर्व क्रिकेटर जो सहवाग के अलावा एक्शन में नजर आएंगे, उनमें हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, निक कॉम्पटन, रिचर्ड लेवी, इसुरु उदाना, प्रवीण कुमार, थिसारा परेरा के अलावा कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें