फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvSA: इमरान ताहिर ने बदला विश्व कप का 44 साल पुराना इतिहास

Thu, 30 May 2019 06:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान ताहिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर ने गुरूवार को विश्व कप के पहले ही मैच में इतिहास रच दिया। ताहिर ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट कराकर अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। वह वर्ल्ड कप में गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले 11 संस्करणों में हर बार विश्व कप का पहला ओवर किसी तेज गेंदबाज ने ही फेंका था। आइए जानते हैं कब किसने फेंका पहला ओवर?

विज्ञापन

1975 के पहले वर्ल्ड कप में भारत के मदन लाल ने पहला ओवर फेंका। इसके बाद 1979 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के धाकड़ पेस बोलर एंडी रॉबर्ट्स ने सुनील गावस्कर के खिलाफ गेंदबाज की शुरुआत की। इसके बाद 1983 के विश्व कप में न्यू जीलैंड के महान ऑलराउंडर सर रिचर्ड हैडली ने पहला ओवर फेंका। 

1987 में विश्व कप पहली बार इंग्लैंड से बाहर निकला। भारतीय उपमहाद्वीप में खेले गए इस विश्व कप मुकाबले में श्रीलंका के पेसर विनॉथन जॉन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला ओवर फेंका। इसके बाद 1992 में ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रेग मैकडरमट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला ओवर फेंका। 

1996 के विश्व कप की बात करें तो इंग्लैड के मध्यम तेज गति के गेंदबाज डॉमिनिक क्रॉक ने इंग्लैंड के लिए न्यू जीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का पहला ओवर फेंका। वहीं 1999 में इंग्लैंड के डेरन गॉफ ने श्री लंका के खिलाफ बोलिंग की शुरुआत की। 
विज्ञापन

वहीं 2003 में साउथ अफ्रीका के शॉन पोलॉक ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 2007 में पाकिस्तान के उमर गुल ने गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की। 2011 में बांग्लादेश के शफीकुल इस्लाम ने पहला ओवर फेंका। और 2015 में नुआन कुलासेकरा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले इमरान ताहिर ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और पर्पल कैप हासिल की थी। वहीं दूसरी तरफ बेयरस्टो ने भी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी की शुरुआत करते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें