कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने इमरान खान के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया था। उन सभी ने सोशल मीडिया पर खान की जीत का जश्न मनाया।
'स्विंग के सुल्तान' वसीम अकरम ने ट्वीट किया, 'इमरान खान आपके नेतृत्व में हम 1992 वर्ल्ड चैंपियन बने थे। आपके नेतृत्व में हम दोबारा महान लोकतांत्रिक देश बन सकते हैं।'
वकार यूनिस ने ट्वीट किया, 'महान लीडर द्वारा विशेष भाषण। बहुत साधारण, इमानदार और प्रैक्टिकल। ऐसे मेंटर का विद्यार्थी होने पर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। शुभकामनाएं कप्तान इमरान खान।'
शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया, 'ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई पीटीआई और इमरान खान। 22 साल का संघर्ष काम आया। पाकिस्तानियों को आपसे काफी उम्मीदें हैं और मुझे उम्मीद है कि आप सामने आकर नेतृत्व करेंगे। मैं सभी विरोधी पार्टियों और मीडिया से गुजारिश करता हूं कि नतीजों को स्वीकार करके दोबारा निर्माण करने में मदद करें।'
अजहर महमूद ने ट्वीट किया, 'शुभकामनाएं पाकिस्तान। हमारे पास आखिरकार एक सच्चा लीडर है और देश में सबसे ज्यादा आदर किए जाना वाला शख्स। वह जो भी करते हैं, उनकी गंभीरता और कड़ी मेहनत उनकी सफलता में दिखती है। खेल, एक अस्पताल और देश का नेतृत्व। मैं अपने एकमात्र प्रेरक इमरान खान का देश के प्रधानमंत्री बनने का स्वागत करता हूं।'