फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान ने बर्बाद कर दिया क्रिकेटः आमिर सोहेल

Mon, 17 Jun 2013 12:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चैम्पियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों मिली मात के बाद वहां के पूर्व क्रिकेटर आपस में भिड़ गए हैं।
विज्ञापन


मैच के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहेल ने दावा किया है कि उनके देश में इस खेल की खराब स्थिति के लिए इमरान खान जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं यहां एक बार यह साफ करना चाहता हूं कि हमें यह सच स्वीकार करना होगा कि हमारे क्रिकेट की दयनीय हालत के लिए इमरान जिम्मेदार है।' सोहेल खान भारत-पाकिस्तान मैच के बाद एक न्यूज चैनल में बोल रहे थे।
विज्ञापन


सोहेल ने कहा, 'इमरान ने हमारे गेंदबाजों को बॉल से छेड़छाड़ करने के लिए उकसाकर पाकिस्तानी क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है। इसके कारण हमारी संस्कृति ऐसी बन गई है कि हम नए अच्छे बॉलर या बढ़िया ओपनर पैदा नहीं कर पा रहे।'
विज्ञापन


सोहेल पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की उस राय की मुखालफत कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ऐसी ड्रेसिंग रूम संस्कृति चाहिए, जहां जीत की मानसिकता को बढ़ावा दिया जाए और इमरान जैसा कोई सीनियर अच्छे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें