फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे के बच्चे की शराब पीते हैं यहां के लोग

Mon, 17 Jun 2013 12:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपने कभी चूहों के बच्चे को पिया है...! चौंकिए नहीं कोरिया और चीन में चूहों के बच्चे को पीने का चलन है। आमतौर पर सेहतमंद रहने के लिए हम जूस, दूध पीते हैं लेकिन यहां चूहे के बच्चों को पीने का चलन है।
विज्ञापन


बेबी माइस वाइन नाम से मिलने वाला ये पेय इन देशों में शौक से पिया जाता है। यहां के लोग इसे हेल्थ टॉनिक के रूप में पीते हैं।

चूहे के इन बच्चों को पैदा होते ही इनकी मां से अलग कर दिया जाता है। अभी इनकी आंख तक भी नहीं खुली होती है और इन्हें जिंदा वाइन की बोतल में भर दिया जाता है।

इसके बाद इस बोतल को कुछ दिनों के लिए ऐसे ही छोड़ दिया है और किण्वन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाइन ग्लासेज में सर्व किया जाता है।

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन सर्व करने के दौरान ग्लास में जितने चूहे के बच्चे मिलते हैं, उतना ही अच्छा माना जाता है। शौकीन लोग वाइन के घूंटों के साथ इन नवजात चूहों को निगलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और कोरिया में ऐसा माना जाता है कि बेबी माइस वाइन पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है और इससे कोई भी हेल्थ टॉनिक पीने जितना ही फायदा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें