फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: गिल की वापसी से सैमसन का प्लेइंग-11 में जगह बनाना हो सकता है मुश्किल, सभी प्रारूप का होगा एक कप्तान?

Tue, 19 Aug 2025 09:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गिल के पास फिलहाल टेस्ट टीम की कमान है और उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर अपने नेतृत्व का दम दिखाया है। मुख्य कोच गौतम गंभीर और मौजूदा चयन समिति कप्तानी के मसले पर एकमत हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप से छह महीने पहले शुभमन गिल को एशिया कप टीम में लेने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि भारत आने वाले भविष्य में सभी प्रारूपों के लिए एक कप्तान की नीति पर आगे बढ़ सकता है। रोहित शर्मा अभी वनडे कप्तान हैं, जबकि टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। गिल को ना सिर्फ एशिया कप के लिए टीम में जगह मिली है, बल्कि उन्हें अक्षर पटेल की जगह उपकप्तान भी बनाया गया है। 

विज्ञापन

गिल के पास फिलहाल टेस्ट टीम की कमान है और उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर अपने नेतृत्व का दम दिखाया है। मुख्य कोच गौतम गंभीर और मौजूदा चयन समिति कप्तानी के मसले पर एकमत हैं। ऐसे में फिट और उपलब्ध होने पर गिल दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में होने वाले 2027 विश्व कप और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में भारत की कप्तानी कर सकते हैं।

सैमसन के लिए चिंता की बात
एशिया कप की टीम चयन को देखें तो संजू सैमसन के लिए यह चिंता की बात है जिनका एशिया कप के लिए प्लेइंग-11 में जगह बना पाना खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। टी20 विश्व कप में ऋषभ पंत फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध होंगे लिहाजा सैमसन के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा। चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने हर प्रारूप में एक कप्तान के सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन शीर्ष क्रम में गिल की मौजूदगी के बारे में उन्होंने कहा, इंग्लैंड में गिल के अच्छे प्रदर्शन की हम सभी को उम्मीद थी लेकिन उन्होंने अपेक्षा से भी बेहतर प्रदर्शन किया। शीर्ष क्रम के लिए इस समय कुछ विकल्प है और शुभमन शानदार फॉर्म में भी है। दुबई में विरोधी टीम और हालात को देखकर अंतिम एकादश का चयन होगा।
विज्ञापन

टीम प्रबंधन के सामने प्लेइंग-11 बनेगा सिरदर्द
सैमसन को शीर्ष तीन क्रम पर ही बल्लेबाजी रास आती है जहां उनके लिए जगह बनना मुश्किल है। अभिषेक शर्मा का क्रम लगभग तय लग रहा है और बाएं-दाएं संयोजन होने पर दूसरे छोर पर गिल होंगे। गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल ने पिछले आईपीएल में 150 से अधिक की औसत से 600 से अधिक रन बनाए थे। सैमसन को अंतिम एकादश में शामिल करने के लिए तिलक वर्मा को बाहर करना होगा, लेकिन तिलक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो आफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं और उनकी फील्डिंग शानदार है। सैमसन को उतारने का मतलब है कि तीसरे से पांचवें नंबर पर दाहिने हाथ के ही बल्लेबाज (सैमसन, सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या) होंगे जिससे बल्लेबाजी संयोजन एकआयामी लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें