पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की जिसमें पूर्व कप्तान बाबर आजम और वर्तमान वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान को एक पायदान नीचे श्रेणी ‘बी’ में रखा गया है। पीसीबी को असल में कोई भी क्रिकेटर एलीट श्रेणी में शामिल होने लायक नहीं लगा और उसने 30 खिलाड़ियों को श्रेणी बी, सी और डी में रखा है। केंद्रीय अनुबंध एक जुलाई से प्रभावी माना जाएगा। श्रेणी बी में बाबर और रिजवान के अलावा अबरार अहमद, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह आफरीदी शामिल हैं।