फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: पहले वन-डे में कोहली की नजर होगी इस रिकॉर्ड पर, मारने हैं बस दो शॉट

Thu, 01 Feb 2018 08:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 फरवरी से शुरू हो रहे 6 मैचों की वन-डे सीरीज के लिए कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम पूरी तरह से तैयार है। हालांकि जब कप्तान कोहली मैदान पर उतरेंगे तो उनके सामने एक खास रिकॉर्ड बेसब्री से टूटने का इंतजार कर रहा होगा।

विज्ञापन


यूं तो कोहली इन दिनों जब भी मैदान पर बल्ला लेकर उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड हर मैच में टूटता ही है, लेकिन इस मैच में कोहली एक और कीर्तिमान अपने नाम करने से महज दो छक्के ही दूर हैं।

कोहली के अलावा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस सीरीज में अपने नाम दो रिकॉर्ड्स कर सकते हैं। आइए जानते हैं, उन रिकॉर्ड्स के बारे में जिस पर होगी इन दोनों की नजर...

विज्ञापन

दो छक्के लगाते हैं ऐसा करने वाले 8वें बल्लेबाज बन जाएंगे कोहली

विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली को वनडे में अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए केवल दो छक्कों की जरुरत है। कोहली ने अब तक 202 मैचों में 98 छक्के लगाये हैं। अगर कोहली गुरुवार को होने वाले मैच में दो छक्के लगाते हैं तो वो 100 छक्के लगाने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाजन बन जाएंगे। इस सूची में धोनी (216), तेंदुलकर (192), गांगुली (190), रोहित शर्मा (163), युवराज सिंह (155), वीरेंद्र सहवाग (135) और सुरेश रैना (120) भी शामिल हैं।

10 हजारी हो जाएंगे धोनी

एमएस धोनी
धोनी अगर इस सीरीज में अपने बल्ले से 102 रन बना लेते हैं तो उनके वन-डे करियर में 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे। अगर ऐसा करने में वह कामयाब रहते हैं तो धोनी दुनिया के 12वें और भारत के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन

धोनी बना सकते हैं एक और रिकॉर्ड

एमएस धोनी - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बल्लेबाजी के बाद एक और रिकॉर्ड धोनी का इंतजार कर रहा है। धोनी अगर 6 मैचों की सीरीज में 7 कैच लपक लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन जाएंगे। वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक कैच लेने के मामले में सबसे आगे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट, जिन्होंने 417 कैच के साथ कुल 472 शिकार किए हैं। उनके बाद मार्क वाउचर (402 कैच ) और कुमार संगाकारा (383 कैच) का नाम आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें