फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका मिला तो इस बार चूकूंगा नहीं: रैना

Sun, 03 Feb 2013 11:33 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ईरानी ट्रॉफी के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वन-डे सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे रैना की निगाहें अब टेस्ट टीम में जगह पक्की करने पर है। एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में रैना इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे। पेश है रैना के साथ सवाल और जवाब....
विज्ञापन


आपका प्रदर्शन हालिया सीरीज में शानदार रहा। अपने बल्ले से क्या कहा था आपने?
बहुत खुशी है कि प्रदर्शन अच्छा रहा। मैंने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ काफी समय बिताया था। सीजन में 5-6 मैच खेले। मैंने घरेलू क्रिकेट में खूब मेहनत की। इस बार मेरी मेहनत और लगन का स्तर काफी अलग था।

आप चाहते हैं कि बल्लेबाजी क्रम में आपको ऊपर आने का मौका मिले?
बिल्कुल। एशिया कप में मैंने ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की थी। ट्वंटी-20 क्रिकेट में मैं ऊपर बल्लेबाजी करता हूं। आईपीएल में 5 साल से नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहा हूं। नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी से ज्यादा ओवर खेलने को मिलते हैं और आप पारी को ‘सेट’ कर टीम के लिए ज्यादा मैच जीत सकते हैं।
विज्ञापन


क्या इस वक्त आपका लक्ष्य सिर्फ टेस्ट टीम में वापसी करने का है?
मैंने हमेशा से टेस्ट को काफी तवज्जो दिया है। जब मैं टीम से ‘ड्रॉप’ हुआ था उससे पहले मैंने 3 मैचों में एक अर्धशतक भी लगाया था। लेकिन फिर टीम से बाहर हो गया। मैंने अपनी फिटनेस पर मेहनत की, काफी घरेलू क्रिकेट खेला। मैं उस ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा हूं, जिसमें गांगुली, लक्ष्मण, द्रविड़ और सचिन जैसे दिग्गज रहे हैं। उनसे मैंने काफी कुछ सीखा है। मुझे इस बार मौका मिला तो इसे भुनाने की पूरी कोशिश करूंगा।

आपने टीम की कप्तानी भी की है। विराट कोहली और आपमें क्या फर्क है, जो आपको उनसे अलग करती है?
कोई फर्क नहीं है। हम दोनों देश के लिए खेलते हैं। जब आप प्लेइंग 11 का हिस्सा होते हैं तो सभी खिलाड़ी बराबर होते हैं। कप्तान का फैसला बोर्ड करता है, चयनकर्ता करते हैं। हमारा काम है हर मैच में प्रदर्शन करना और देश को जीत दिलाना। विराट ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है। वो नंबर-3 का सॉलिड बल्लेबाज है। इस पोजीशन में नंबर वन बल्लेबाज बना है। मैं विराट, रोहित, रहाणे युवा खिलाड़ी हैं- हम सभी अच्छी फील्डिंग कर रहे हैं। कप्तानी के बारे में सोचना अभी दूर की बात है। फिलहाल जीत दिलाते रहना मेरा काम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें