फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी जीते तो कैप्टन धोनी रचेंगे दुर्लभ इतिहास

Fri, 21 Jun 2013 10:31 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी खिताब भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए बेहद अहम है ही। साथ ही कप्तान धोनी के लिए भी यह खिताब बेहद खास होगा क्योंकि जीतने पर उनके नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन


धोनी दुनिया में एकमात्र ऐसे क्रिकेट कप्तान हैं जिन्होंने अपनी अगुवाई में ट्वंटी-20 विश्व कप (2007) और वनडे विश्व कप (2011) का खिताब टीम इंडिया को दिलवाया है।

इन दो टूर्नामेंटों के अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का भी आयोजन कराती है। यह तीनों खिताब अब तक किसी भी टीम व एक ही कप्तान के खाते में नहीं गए हैं।

अगर धोनी की टीम रविवार को होने वाली खिताबी जंग में इंग्लैंड को हरा देती है तो यह बतौर कप्तान धोनी के लिए दुर्लभ रिकॉर्ड हो जाएगा जिसे भविष्य में कोई भी कप्तान नहीं तोड़ सकेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी अंतिम बार खेला जा रहा है। इसके बाद यह टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय टीम बर्मिंघम में रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी फाइनल में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी जीत हासिल करती है तो वह एक साथ आस्ट्रेलिया के दो रिकॉर्डों की बराबरी भी कर लेगी।

टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही टीम इंडिया यदि इस बार खिताब जीत जाती है तो वह इस टूर्नामेंट को दो बार जीतने के आस्ट्रेलिया के रिकार्ड की बराबरी कर लेगी।

आस्ट्रेलिया पिछले दो बार का चैंपियन था हालांकि इस बार वह ग्रुप दौर में ही बाहर हो गया।

दूसरी ओर, भारत 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता रहा था। इससे पूर्व 2000 में भारत को फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।

पोंटिंग के नाम है दोहरे खिताब का रिकार्ड
टीम इंडिया खिताब जीतने की स्थिति में आस्ट्रेलिया के एक और रिकार्ड की बराबरी कर लेगी। आस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी टीम है जिसने विश्व कप जीतने के बाद चैंपियंस ट्राफी को भी जीता है।

आस्ट्रेलिया ने 2006 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में चैंपियंस ट्राफी जीती थी और उसने अगले साल 2007 में वेस्टइंडीज में वनडे विश्वकप पर भी कब्जा किया था। भारत ने 2011 में धोनी की कप्तानी वनडे विश्वकप जीता था और अब धोनी की कप्तानी में ही वह चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में है।
विज्ञापन


खिताब जीतने की सूरत में भारत और धोनी विश्वकप और चैंपियंस ट्राफी एक के एक बाद जीतने के आस्ट्रेलिया और पोंटिंग के रिकार्ड की बराबरी भी कर लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें