World Test Championship: टीम इंडिया जीत के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में उसे अधिक फायदा नहीं हुआ और वह तीसरे स्थान पर ही बनी हुई है। भारतीय टीम के हालांकि अधिक अंक और जीत है, बावजूद इसके वह श्रीलंका और पाकिस्तान से नीचे है।
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे और आखिरी टेस्ट में 372 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कीवियों को हर क्षेत्र में पटखनी दी। भारतीय टीम यहां न्यूजीलैंड पर पूरी तरह से हावी रही और उसे वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
टीम इंडिया जीत के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में उसे अधिक फायदा नहीं हुआ और वह तीसरे स्थान पर ही बनी हुई है। भारतीय टीम के हालांकि अधिक अंक और जीत है, बावजूद इसके वह श्रीलंका और पाकिस्तान से नीचे है।
दरअसल आईसीसी के नियम के अनुसार अंक तालिका के लिए जीत प्रतिशत देखा जाता है और ऐसे में श्रीलंका की जीत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत का है और इस वजह वह टॉप पर है। श्रीलंका ने अभी तक दो टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। इसी वजह से वह अंकतालिका में पहले पायदान पर आ चुका है। श्रीलंका के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम काबिज है। पाकिस्तान को टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक दो जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से उसका जीत प्रतिशत 66.66 का है। भारत के मामले में टीम इंडिया को तीन जीत और एक हार मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। धीमे ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को दो प्वाइंट्स का नुकसान भी हुआ था। भारत का जीत प्रतिशत इस हिसाब से 58.33 का है और वह तीसरे पायदान पर है।
विज्ञापन
किस आधार पर मिलते हैं प्वाइंट
आईसीसी के नियमों के अनुसार एक मैच जीतने पर विजेता टीम को 12 प्वाइंट मिलते हैं। वहीं मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार प्वाइंट मिलते हैं और हारने वाली टीम को कोई प्वाइंट नहीं मिलता है। मैच टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं प्वाइंट्स टेबल की रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि एक टीम ने हर मैच में कितने प्रतिशत प्वाइंट हासिल किए हैं। एक मैच में कुल 12 प्वाइंट्स ही होते हैं।