फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिपः टीम इंडिया का दिवाली धमाका, 240 अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे ऊपर

Tue, 22 Oct 2019 11:27 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गांधी-मंडेला ट्रॉफी के साथ भारत - फोटो : पीटीआई
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए तीन टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने एक पारी और 202 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम किया। इस क्लीन स्वीप जीत के साथ ही टीम इंडिया ने देशवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है।


विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
रांची टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज भारतीय टीम ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक अपने सभी मैच जीतने वाली इकलौती टीम है। रांची टेस्ट जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 240 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड (60), तीसरे पर श्रीलंका (60), चौथे पर ऑस्ट्रेलिया (56) और पांचवें पर इंग्लैंड (56) की टीम मौजूद है। मालूम हो कि भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जितनी भी टेस्ट सीरीज खेली गई हैं, उनमें केवल भारत ने ही सीरीज के अपने सभी मैच जीते हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी और उनमें से प्रत्येक के 60 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से बराबर छूटी थी। दोनों टीमों के 56-56 पॉइंट हैं। 

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
दो मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 प्वाइंट्स मिलते हैं। तीन मैचों की सीरीज मे एक मैच जीतने पर 40 प्वाइंट्स मिलते हैं। चार मैचों की सीरीज में एक मैच की जीत पर 30 प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं, पांच मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 24 प्वाइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा एक मैच को ड्रॉ करने के लिए 8-8 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ICC - फोटो : social Media

अंको का गणित

कितने मैचों की सीरीज  

 एक मैच जीत के लिए प्वाइंट्स 

 टाई के लिए प्वाइंट्स

   ड्रॉ के लिए प्वाइंट्स

    हार के लिए प्वाइंट्स  

2

60

30

20

0

 3    

40  

 20  

 13  

 0

4  

 30    

15  

 10

0

5

24

12

8

0

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें