फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक 4000वें वन-डे में PNG बना विनर, नीदरलैंड्स सातवें स्थान पर रहा

Sat, 17 Mar 2018 10:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएनजी
विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शनिवार को दो मैच खेले गए। पापुआ न्यू गिनी ने वन-डे क्रिकेट इतिहास के 4000वें वन-डे में हांगकांग को 58 रन से हराकर 9वां स्थान प्राप्त किया। एक अन्य मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नेपाल को 45 रन से हराकर सातवां स्थान हासिल किया। दोनों ही मैच कम स्कोर वाले रहे। वैसे इन दो मुकाबलों के साथ ही चार टीमों का टूर्नामेंट में अभियान भी समाप्त हुआ।

विज्ञापन


पापुआ न्यू गिनी ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पीएनजी ने बल्लेबाजों के उपयोगी प्रदर्शन की बदौलत 200 का आंकड़ा छुआ। पीएनजी 49वें ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। हांगकांग की तरफ से किंचित शाह ने चार विकेट झटके। 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम 36वें ओवर में 142 रन पर ढेर हो गई। पापुआ न्यू गिनी ने वन-डे क्रिकेट इतिहास का 4,000वां वन-डे 58 रन से जीता।

वहीं क्वेक्वे स्टेडियम में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड्स के बल्लेबाज निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन का स्कोर बना सके। नेपाल की टीम 45वें ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-डे क्रिकेट के ऐतिहासिक मैच

पहला वन-डे: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया जीता- 5 जनवरी 1971

1000वां वन-डे: इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज, नॉटिंघम, वेस्टइंडीज जीता- 24 मई 1995

2000वां मैच : पाकिस्तान vs जिम्बाब्वे, शारजाह, पाकिस्तान जीता, 10 अप्रैल 2003

3000वां मैच : इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, साउथेम्पटन, इंग्लैंड जीता, 22 जून- 2010

4000वां मैच : पापुआ न्यू गिनी vs हांगकांग, हरारे, पापुआ न्यू गिनी जीता, 17 मर्च- 2018

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें