फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से कल स्वदेश के लिए रवाना होगी टीम इंडिया  

Sat, 13 Jul 2019 05:17 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व कप सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को स्वदेश रवाना होगी। भारत को वर्षाबाधित सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 18 रन से हराया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘सभी खिलाड़ी अलग अलग जगहों पर हैं और 14 को लंदन से एक साथ रवाना होंगे। वे मुंबई पहुंचेंगे।’

विज्ञापन


विश्व कप फाइनल भी रविवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि कुछ भारतीय खिलाड़ी विश्व कप के बाद ब्रेक ले सकते हैं। सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर है जिनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की अटकलें जोरों पर है।

माना जा रहा है कि धोनी मुंबई से सीधे रांची रवाना होंगे। भारत को 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप दिलाने वाले धोनी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा पाने के लिए आलोचना झेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें