फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hayley Matthews: मोच के चलते स्ट्रेचर पर बाहर गईं, टीम मुश्किल में दिखी तो वापस आईं, दर्द सहते हुए जड़ा शतक

Thu, 10 Apr 2025 01:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

हेली ने इस मैच में चार विकेट भी झटके। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आईं तो ओपनिंग की। 39वें ओवर में जाकर उन्हें ज्यादा तकलीफ हुई और रिटायर्ड हर्ट का फैसला लिया। वह इस मैच में दो बार रिटायर्ड हर्ट हुईं और जब दूसरी बार वापस आईं तो नाबाद पवेलियन लौटीं।
विज्ञापन
हेली मैथ्यूज - फोटो : FanCode Twitter Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप 2025 के क्वालिफिकेशन मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी फैंस को भावुक कर दिया। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को मैच के बीच में ही मोच आई। वह दर्द से कराहती रहीं। जब उनसे बल्लेबाजी नहीं हुई तो वह स्ट्रेचर पर लेटकर मैदान से बाहर गईं (दो बार रिटायर्ड हर्ट हुईं)। फिर टीम को मुश्किल में देखा तो दर्द के बावजूद वापस क्रीज पर आईं और बल्लेबाजी की। दर्द में रहते हुए उन्होंने बड़े-बड़े शॉट खेले और शतक भी पूरा किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इसे देखकर फैंस भावुक तो हुए ही, लेकिन इस बात की सीख भी मिली की कभी हार नहीं मानना चाहिए। इसका वीडियो भी सामने आया है और फैंस हेली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हेली महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड का मुकाबला
दरअसल, महिला विश्व कप 2025 क्वालिफायर में बुधवार को वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की महिला टीम 45 ओवर में 244 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर सारा ब्राइस ने 55 रन और मेगन मैकॉल ने 45 रन की पारी खेली। इस दौरान हेली ने गेंदबाजी करते हुए स्कॉटलैंड के चार विकेट भी झटके थे। उन्होंने 10 ओवर में 56 रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम को सात पर पहला झटका लगा था। इसके बाद हेली ने जायदा जेम्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी निभाई। जायदा 45 रन बनाकर आउट हुईं। 120 रन पर वेस्टइंडीज के दो विकेट गिरे थे।  इसके बाद एक वक्त यानी 39वें ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर छह विकेट पर 192 रन हो गया था। 39वां ओवर खत्म होते ही हेली मैथ्यूज से रहा नहीं गया और उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया। 

39वें ओवर में रिटायर्ड हर्ट हुईं हेली मैथ्यूज
39वें ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर छह विकेट पर 194 रन था। हेली 99 गेंद में 95 रन और आलिया एक रन बनाकर क्रीज पर थीं। इतने रन तक पहुंचने में भी हेली को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्हें शुरुआती ओवरों में ही मोच आई थी, लेकिन जैसे तैसे शॉट लगाकर उन्होंने पारी जारी रखी थी। कई बार तो फीजियो मैदान में आए और दर्द से कराह रहीं हेली का इलाज किया। हेली दर्द से कई बार जमीन पर भी ले गईं। 39वें ओवर में उनसे नहीं रहा गया और रिटायर्ड हर्ट हुईं। हेली को स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। फिर 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर जैसे ही वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिरा। हेली ने मैदान पर वापस आने का फैसला लिया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया और फिर रिटायर्ड हर्ट हो गईं। उनकी जगह कैथरीन फ्रेजर बल्लेबाजी के लिए आईं और 42वें ओवर की ही चौथी गेंद पर वह आउट हो गईं। इसके बाद मजबूरी में हेली को मैदान पर वापस आना पड़ा। अगली ही गेंद पर उन्होंने लंगड़ाते हुए एक रन लेकर शतक पूरा किया। वीडियो नीचे देखें...
विज्ञापन

वेस्टइंडीज टीम 11 रन से मैच हारी
42 ओवर तक वेस्टइंडीज का स्कोर नौ विकेट पर 205 रन था।  अगले आठ ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 40 रन चाहिए थे और एक विकेट शेष था। इसके बाद हेली ने दर्द से कराहते हुए एक पैर पर सारा बल डालकर एक ही ओवर में तीन चौके भी लगाए। आलिया और हेली के बीच 10वें विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 47वें ओवर में आलिया आउट हो गईं और वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फिर गया। वेस्टइंडीज की पारी 46.2 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। कप्तान हेली मैथ्यूज 113 गेंद में 14 चौके की मदद से 114 रन बनाकर नाबाद रहीं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। इसका वीडियो फैन कोड ने शेयर किया है। महिला विशअव कप 2025 क्वालिफायर में छह टीमें खेल रही हैं। इनमें वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के अलावा थाईलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें हैं। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जा रहा है। मैचों का आयोजन लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें