फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs WIW: भारतीय टीम ने जीता दूसरा अभ्यास मैच, स्मृति मंधना का अर्धशतक, वेस्टइंडीज को हराया

Tue, 01 Mar 2022 03:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप से पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों अभ्यास मैच जीत लिए हैं। टीम इंडिया ने मंगलवार को अपने दूसरे अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को 81 रन से हरा दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सिर की चोट से उबरते हुए 67 गेंद में 66 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप से पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों अभ्यास मैच जीत लिए हैं। टीम इंडिया ने मंगलवार को अपने दूसरे अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को 81 रन से हरा दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सिर की चोट से उबरते हुए 67 गेंद में 66 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को टीम के पहले अभ्यास मैच के दौरान सिर पर चोट लगने के कारण मंधाना को निगरानी में रखा गया था। उन्होंने चोट लगने के दो दिन बाद ही शानदार बल्लेबाजी की और भारत के स्कोर को 50 ओवर में 258 रन तक पहुंचाया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम नौ विकेट पर 177 रन ही बना सकी।

मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, 2017 की उपविजेता भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और शेफाली वर्मा को चिनेले हेनरी ने खाता खोले बिना ही आउट कर दिया। इसके बाद दीप्ति शर्मा और मंधाना क्रीज पर आए और दूसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। मंधाना ने 67 गेंद में सात चौकों की मदद से 66 रन बनाै। चेरी अन फ्रेसर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। दीप्ति ने 64 गेंद में 51 रन बनाए जिसमें एक ही चौका शामिल था। कप्तान मिताली राज ने 42 गेंद में 30 रन का योगदान दिया जबकि यस्तिका भाटिया ने 53 गेंद में 42 रन बनाए। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की शुरूआत बहुत खराब रही और उसने चार विकेट 53 रन पर ही गंवा दिए। विकेटकीपर शेमेइन कैंपबेल ने 81 गेंद में 63 रन बनाए जबकि हेली मैथ्यूज ने 61 गेंद में 44 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सकीं। भारत के लियए पूजा वस्त्राकर ने सात ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि मेघना सिंह और दीप्ति को दो दो विकेट मिले। 

भारत ने इससे पहले ने रविवार को पहले अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो रन से हराया था। टीम को विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान का सामना करना है, ऐसे में दोनों जीत उसके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें