फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिकॉर्ड: तंजानिया ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रचा इतिहास, दूसरी बार 200 के अंतर से जीता मैच

Sun, 12 Sep 2021 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तंजानिया ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में मोजाम्बिक को 200 रन से हराकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहाज रच दिया। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में दो बार 200 या उससे अधिक रन से जीतने वाली दुनिया की पहली महिला टीम बन गई है।
विज्ञापन
तंजानिया महिला क्रिकेट टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तंजानिया की महिला टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। जी हां, महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में तंजानिया ने मोजाम्बिक को 200 रन से हराकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में दो बार 200 या उससे अधिक रन से जीतने वाली दुनिया की पहली महिला टीम बन गई है। तंजानिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में चार विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में मोजाम्बिक की पूरी टीम 12.5 ओवर में 28 रन पर ढेर हो गई। तंजानिया की तरफ से पिराइस कामुन्या ने छह रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा नासरा सैदी और सोफिया जिरोम ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन


सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड यूगांडा के नाम
बता दें कि मैच में मोजाम्बिक का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। सलामी बल्लेबाज पालमिरा क्यूनिका ने सबसे ज्यादा छह रन बनाए। बता दें कि महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड यूगांडा के नाम है। उसने 2019 में माली को 304 रन से शिकस्त दी थी। इससे पहले तंजानिया ने 2019 में माली को 268 रन से हराया था। बता दें कि महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओवरऑल पांचवीं बार ऐसा है जब किसी टीम ने 200 या इससे अधिक के अंतर से मैच जीता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें