स्मृति मंधाना (84 रन, 98 गेंद, 8 चौकों और 1 छक्कों) के शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप के पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 88 रन से करारी मात दी। दक्षिण अफ्रीका के किम्बर्ले में सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों मे 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 125 रन पर ही ढ़ेर हो गई और टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब रही।
टीम इंडिया की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने आए ओपनर ने सधी हुई शुरुआत की। पूनम राउत (19) और मंधाना (84) रन बनाए। राउत के आउट होने के बाद कप्तान मिताली राज बल्लेबाजी करने आई। मिताली और मंधाना के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। मंधाना के आऊट होने के बाद भारतीय महिला टीम के धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने के लिए आईं लेकिन सस्ते में पवेलियन लौट गई। कौर मात्र 16 रन बनाकर आउट हो गई। इसके अलावा भारतीय महिला टीम की तरफ से कप्तान मिताली राज (45), और सुषमा वर्मा (15) रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कैप ने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 26 रन देते हुए 2 विकेट झटके। वहीं खाका ने भी 10 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट हासिल किए। क्लोस भी 36 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रही।
वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही। महज 23 रन के स्कोर पर ही तीन विकेट गिर चुके थे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नीरेकर (41) और कैप (23) रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से झूलन गोस्वामी ने शानदार गेंदबाजी की। झूलन ने 24 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, शिखआ पांडे को 3 और पूनम यादव को 2 विकेट मिले। टीम िंडिया की स्मृति मंधाना को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।