आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में अभी तक अजेय रही ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल की तैयारियों में लगी है। उसे बुधवार (30 मार्च) को पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भिड़ना है। हालांकि, इस अहम मैच से पहले छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी पीठ में खिंचाव की शिकायत की वजह से मैच से बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने मंगलवार को पेरी के चोट की जानकारी दी। लैनिंग ने कहा कि पेरी अभी तक अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाई हैं। उन्होंने कहा, "बदकिस्मती से उनके फिटनेस साबित करने का समय खत्म हो गया।"
पेरी इससे पहले 2020 में टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल से भी बाहर रही थीं। उन्हें तब मांसपेशियों में खिंचाव की सम्स्या हुई थी। इस बार उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लीग स्टेज के मुकाबले के दौरान पीठ में तकलीफ हुई और वह मैच छोड़कर बाहर चली गईं।
विज्ञापन
लैनिंग ने बताया, "पेरी ने सोमवार को नेट्स में थोड़ा बहुत अभ्यास किया था और अच्छा महशूस कर रही थी, लेकिन वह मैच के हिसाब से खेलने की स्थिति में नही नजर आई।"
कंगारू कप्तान ने कहा, "यह उसके और टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन हमारे पास उनके विकल्प के तौर पर एक अच्छी गहराई है और हम कल उसका इस्तेमाल करेंगे।"
ऑस्ट्रेलिया की टीम नें इस विश्व कप में लीग स्टेज के अपने सभी छह मुकाबले जीते और तालिका में शीर्ष पर रही। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम अपने सातवें खिताब की तलाश में है और उसे इसके लिए दो मैच और जीतने हैं।