फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड कपः पूनम राउत का शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया

Wed, 12 Jul 2017 10:23 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की स्टार बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवार को महिला वनडे क्रिकेट में विश्व कीर्तिमान कायम किया। वह वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप के लीग मैच में हासिल की।
विज्ञापन


इस मैच में ओपनर पूनम राउत (106) और मिताली (69) की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला अब ‘करो या मरो’ वाला हो गया है।

भारत ने लीग मैच में अब तक छह मैच खेले हैं। इस दौरान उसे दो में हार झेलनी पड़ी है। आठ अंक के साथ भारतीय टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के इतने ही मैचों से सात अंक है और वह भारत से नीचे पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन


भारत की ओर से पूनम और मिताली ने दूसरे विकेट पर 157 रन की साझेदारी की जिसकी बदौलत भारत ने सात विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मैग लैनिंग (76*) और एलीस पेरी (60*) के बीच तीसरे विकेट के लिए 124 रन की अटूट साझेदारी के दम पर 29 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की शुुरुआत अच्छी रही। उसके सलामी बल्लेबाजों निकोल बोल्टन (36) और बेथ मूनी (45) ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। भारत की ओर से पूनम यादव के खाते में एक विकेट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें