फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Women's T20 Ranking: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दीप्ति सातवें स्थान पर बरकरार, रेणुका 13वें स्थान पर पहुंचीं

Tue, 13 Sep 2022 10:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पिछले हफ्ते चेस्टर ली स्ट्रीट में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की नौ विकेट की हार के दौरान रेणुका ने चार ओवर में सिर्फ 23 रन दिए थे और किफायती गेंदबाजी की थी। उनके 612 रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन
रेणुका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला तेज गेंदबाज रेणुका सिंह पांच स्थान फायदे के साथ मंगलवार को जारी नवीनतम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा सातवें स्थान पर बनी हुई हैं। शीर्ष दस गेंदबाजों में दीप्ति ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना चौथे, शेफाली वर्मा छठवें और जेमिमा रॉड्रिग्स दसवें नंबर पर हैं। गेंदबाजी में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन तो बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष पर हैं।

पिछले हफ्ते चेस्टर ली स्ट्रीट में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की नौ विकेट की हार के दौरान रेणुका ने चार ओवर में सिर्फ 23 रन दिए थे और किफायती गेंदबाजी की थी। उनके 612 रेटिंग अंक हैं। वहीं, दीप्ति आलराउंडर की सूची में चौथे स्थान पर बरकरार हैं। बल्लेबाजों की सूची में वह तीन पायदान ऊपर 33वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन


विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष चार पायदान ऊपर 75वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना (710 अंक) चौथे स्थान के साथ सर्वोच्च रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि शेफाली वर्मा (686) और जेमिमा रोड्रिग्स (624) क्रमशः छठे और 10 वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड की आलराउंडर सारा ग्लेन ने भारत के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और हमवतन सोफी एक्लेस्टोन के करीब पहुंच गई हैं।

सारा करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग की बराबरी करते हुए दूसरे स्थान पर हैं और बाएं हाथ की स्पिनर सोफी से सिर्फ 13 रेटिंग अंक पीछे हैं। इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकले और एलिस कैप्सी की रैंकिंग में भी पहले मैच के बाद सुधार हुआ है। सोफिया 44 गेंद में नाबाद 61 रनों की पारी से 13 पायदान ऊपर 44वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि एलिस 20 गेंद में नाबाद 32 रन की पारी खेलकर 12 पायदान के फायदे से 52वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें