फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20I Rankings: दीप्ति शर्मा से छिना नंबर-1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया की सदरलैंड बनीं नई शीर्ष टी20 गेंदबाज

Tue, 06 Jan 2026 03:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ICC Women’s T20 Bowling Ranking :आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा महिला टी20 रैंकिंग में दीप्ति शर्मा को नुकसान हुआ है। उनसे नंबर-1 गेंदबाज का ताज छिन गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि भारत की दीप्ति शर्मा एक पायदान फिसलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में सदरलैंड ने 736 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान दोबारा हासिल कर लिया। इससे पहले वह अगस्त 2025 में पहली बार नंबर-1 बनी थीं और तब भी उनके पास यही रेटिंग थी।
विज्ञापन

13वें स्थान पर पहुंची हरमनप्रीत
दीप्ति शर्मा का शीर्ष स्थान पर रहना भले ही अल्पकालिक रहा हो, लेकिन वह अब भी टी20 प्रारूप की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में मजबूती से शामिल हैं। यह रैंकिंग अपडेट 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले गए टी20 मुकाबले के बाद आया है, जिसमें भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाए थे। इस मैच में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर की भूमिका अहम रही। हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत वह बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 634 अंकों के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गईं।

शीर्ष 100 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुईं दुलानी
श्रीलंका की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा संघर्ष किया, लेकिन अंततः वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। ओपनर हसिनी परेरा ने 42 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेली, हालांकि कप्तान चामरी अटापट्टू सिर्फ दो रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। परेरा की इस पारी के चलते वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 31 स्थान की छलांग लगाकर 490 अंकों के साथ 40वें स्थान पर पहुंच गई हैं। परेरा को इमेश दुलानी का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 39 गेंदों पर 50 रन बनाए और अपनी पारी में आठ चौके लगाए। अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर के महज छह मैचों में दुलानी ने 77 स्थान की छलांग लगाते हुए पहली बार शीर्ष 100 बल्लेबाजों में जगह बना ली है।
विज्ञापन

अरुंधति रेड्डी ने लगाई छलांग
हालांकि, दीप्ति शर्मा ने नंबर-1 गेंदबाजी का स्थान गंवाया, लेकिन उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। इस प्रदर्शन के दम पर वह टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 382 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने भी ऑलराउंडर सूची में 21 स्थान की छलांग लगाकर 44वां स्थान हासिल किया। उन्होंने मैच में 11 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें