फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी महिला वन-डे रैंकिंगः ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम, भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ा

Tue, 08 Oct 2019 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian women cricket team
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम दूसरे नंबर पर बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 151 अंकों के साथ पहले स्थान पर अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं, मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम 125 अंको के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन


सोमवार को आईसीसी ने ताजा महिला वनडे रैंकिंग जारी की जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड (122 अंक) की टीम क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर है। पिछले साल अक्तूबर में आईसीसी ने महिला टीमों की रैंकिंग जारी की थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम तबसे वनडे और टी-20 में पहले स्थान पर बनी हुई है। टी-20 रैंकिंग में भारतीय महिला टीम पांचवें नंबर पर है।

भारतीय महिला टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की टीम से छह मैचों की टी-20 सीरीज में जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की टीम को वनडे रैंकिंग में 5 अंकों का नुकसान हुआ है। वह सातवें स्थान पर काबिज पाकिस्तान से दो अंक आगे है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई छह मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की थी। बारिश की वजह से 2 मैच नहीं खेला जा सका था। 5 मैचों की सीरीज के दोनों मैचों के रद्द होने के बाद एक मैच अतिरिक्त खेले जाने का फैसला लिया गया था।

भारत ने पहला टी-20 मैच 11 रन से जीता था। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच बारिश की वजह से रद करना पड़ा था। तीसरे और चौथे मैच में भारत ने क्रमश: 51 रन और पांच विकेट से जीता था। छठा टी-20 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने 105 रन से जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें