नकवी ने जोश में होश गंवाते हुए बड़बोलापन दिखाया, लेकिन वह यह भूल गया कि क्रिकेट का संचालन आईसीसी करती है। नकवी ने एक तरह से सीधे आईसीसी को निशाने पर लिया था और अब क्रिकेट की वैश्विक संस्था इस बयान से काफी नाराज बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी ना सिर्फ पीसीबी प्रमुख नकवी के बयान से नाखुश है, बल्कि अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करने की भी तैयारी में है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 'इससे ज्यादा हम क्या करते', आईसीसी का फैसला बांग्लादेश को स्वीकार; बीसीबी ने दी प्रतिक्रिया